वर्चुअल माध्यम से भी जनता से जुड़ेगे मुख्यमंत्री धामी

0
WhatsApp Image 2021-12-03 at 7.06.52 PM

मोबाइल वाहन के जरिये टू.वे कम्यूनिकेशन के माध्यम से भी होगी जन समस्याओं की सुनवाई
-प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की को भी मिलेगी संवाद की सुविधा

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमत्री ई.यात्रा के अन्तर्गत मोबाइल वैन के जरिये वर्चुअली जनता से जुड़ने के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेंत्रों की समस्याओं की जानकारी के साथ ही क्षेत्रीय जनता से आपसी संवाद की सुविधा इससे उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास यात्रा में जन सहभागिता का भी प्रयास बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से लोगों की बात भी सामने आ सकेगी तथा आम जनता तक हम अपनी बात भी रख सकेंगे। मोबाइल वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आम जनता से आमने.सामने बात भी हो सकेगी, टू.वे कम्यूनिकेशन सिस्टम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि इसके प्रभावी संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे जोड़ा जाय। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में भी तद्नुसार व्यवस्थायें बनायी जाए।

कहा कि हमारा प्रयास आम जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही राज्यहित में लोगों के सुझाव भी प्राप्त करना है। इस दिशा में बोधिसत्व विचार श्रृखला भी शुरू की गई है। जिसकी राज्य के विकास में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, समाजसेवियों एवं लोक संस्कृति से जुडे़ विशिष्ट लोगों बु़द्धजीवियों के सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं। इससे राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की पहचान दिलाने तथा राज्य के समग्र विकास की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Avaz – Fashion Responsive WooCommerce WordPress Theme Avelina – Chocolate and Cake Shop WordPress Theme Aventoura – Travel & Tour Agency Elementor Template Kit Aventura – Travel & Tour Booking System WordPress Theme Averly – Creative Multipurpose WordPress Theme Averush – Digital Marketing & Creative Agency Elementor Template Kit Aviacademy – Aviation & Flight School Elementor Template Kit Avika – Multipurpose eCommerce Elementor Pro Template Kit Avila – Electronic WooCommerce Elementor Template Kit Avimart – Multi-Vendor Marketplace WordPress Theme