मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा, भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

0
IMG-20241110-WA0016.jpg

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बांद्रा पश्चिम विधानसभा (महाराष्ट्र) से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट आशिष शेलार के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य का रजत जयंती वर्ष शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी परिधान पहनकर आई हैं, जो सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव हेतु हम सभी ने भाजपा प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लेना है। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मुंबई के लिए ट्रैन चलाई गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशीष शेलार हर उत्तराखंडी की दिल से चिंता करते हैं, सभी उत्तराखंडी उनके परिवार के सदस्य के रूप में हैं।

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के चुनाव में उत्तराखंड के लोगों की अहम भूमिका है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। महाराष्ट्र में हाईवे, नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे का बड़ा नेटवर्क स्थापित किया गया है। मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार्य हो रहा है। उत्तराखंड में चार धाम के साथ सीमांत क्षेत्रों तक सड़को का जाल बिछा है। महाराष्ट्र में 50 लाख से अधिक लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। गरीब कल्याण अन्न योजना ने लोगों के जीवन को बदलने का काम किया है। महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर भी कई कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र के विकास पर तेजी से कार्य कर रही है। कोस्टल रोड के निर्माण कार्य से पश्चिमी तट एंव मुंबई में आवाजाही सुगम हुई है। मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाला भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा जो कहती है वो हर हाल में करती है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक की कुप्रथा खत्म करने, सदन में महिलाओं हेतु 33% आरक्षण तय करना, राम मंदिर का निर्माण कार्य, सीएए लागू करने जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में *भाजपा विकास की राजनीति करती है*। कांग्रेस और महाअघाड़ी गैंग केवल भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, परिवारवाद की बात करते हैं। इनके विज़न में महाराष्ट्र एवं देश का विकास बिल्कुल नहीं है। विपक्षियों की सोच अपने परिवार तक सीमित है। इन विपक्षियों ने महाराष्ट्र की जनता को भी लुटा है और यहां की जनता को भी धोखा दिया है। *विपक्षियों ने विकास को रोककर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है*। कांग्रेस एनसीपी वाले जम्मू कश्मीर से 370 धारा को लागू करने की बात करते हैं। आगामी चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ऐसे विपक्षियों को सबक सिखाएगी, एवं भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी बहुमत से विजय बनाएगी।

इस अवसर पर अमरजीत मिश्रा, वीरेंद्र कोश्यारी, ज्ञानेंद्र शर्मा, गोपाल नयाल एंव अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WordPress Cloud Manager | Dropbox – Google Drive – S3 Folder Sharing WordPress Country Selector WordPress Download Manager Pro + Addons WordPress Dynamic Keyword Insertion WordPress Easy Menu Editor WordPress Event Manager, Event Calendar and Booking Plugin WordPress Events Calendar Registration & Tickets WordPress Expire Passwords WordPress Form Builder Plugin, Contact form – ARForms WordPress GDPR & CCPA