मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भेंट कर सुनी समस्याएं, तुरंत निराकरण के दिए निर्देश

0
1ec10d8c-937a-41e2-ab52-71626601a56c
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया I इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे I मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो I इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये I साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नन्हीं दुनिया के बच्चों से भी भेंट की तथा उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Image Comparison – Before and After slider for WooCommerce Image Hotspot and Tooltip for WPBakery Page Builder Image Hover Effects for Avada Builder Image Hover Elements for Elementor Image Magnify WordPress Plugin Image Map HotSpot with Lightbox WordPress Plugin Image Map Pro for WordPress | Interactive Image Map Builder Image Overlay Addon For Elementor Image Showcase for Cornerstone Image Slider Plugin For WordPress