मुख्यमंत्री धामी ने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को किया सम्मानित, इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक ने सीएम से की भेंट

0
WhatsApp Image 2021-09-21 at 3.22.27 PM

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मंगलवार को सीएम आवास में भेंट की। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को राज्य में क़ानून व्यवस्था से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। डीजीपी से मुलाकात के बाद सीएम ने टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाय कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाय।

उसके बाद टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेता को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी श्रीमती रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Chit Club | Board Games Club & Anticafe WordPress Theme Chloé – Personal Lifestyle WordPress Blog Theme Chloro – Skincare & Dermatology Elementor Template Kit Choicy - Digital Marketing Agency WordPress Theme Cholot – Retirement Community WordPress Theme Chooper – Custom Motorcycle Garage Elementor Template Kit Choper – Butcher Meat Shop WordPress Theme ChopItUp Live Chat with Firebase Choros — Responsive Multipurpose WordPress Theme Chérie — Beauty Salon Spa WordPress