निवर्तमान मेयर, भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

0
download (1)
रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर निवर्तमान मेयर और भाजपा प्रदेश मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों पर गौशाला की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां खड़े सागवान के पेड़ काट कर ले जाने का आरोप है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र शैलजा फार्म निवासी  राधा कृष्ण कुंड मंहत राम बालक दास ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि खसरा संख्या 66 में गौशाला है। गौशाला में वह कुछ सालों से गायों की सेवा करता चला आ रहा है। गौशाला में गायों की छाया के लिए कुछ पेड़ पौधे लगे हुए थे, जिसमें सागौन के भी काफी पेड़ थे। आरोप लगाया कि गौशाला की भूमि और पेड़ों को हड़पने के लिए नगर निगम के (वर्तमान) पूर्व मेयर रामपाल सिंह व रोशन अरोरा तथा भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की नियत खराब हो गई। तीनों ने 28 मार्च 2021 को नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर आरा-कुल्हाडी लेकर राधा कुंड परिसर में घुस आए और वहां लगे 50 से 60 सागौन के हरे पेड़ों को काट दिया। बताया कि यही नहीं किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए सागौन के पेड़ों की जड़ों को खोदकर उसके स्थान पर कूढ़ा व मिट्टी भरकर पेड़ों के निशान को मिटा दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तराई केन्द्रीय वन निगम विभाग रुद्रपुर में भी शिकायत की। शिकायत सही पाते हुए संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया जाना था लेकिन दर्ज नहीं हुआ। उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शक्ति विहार कालोनी अटरिया देवी मंदिर के पास निवासी पूर्व मेयर रामपाल सिंह, आवास विकास निवासी रोशन अरोरा और नंद विहार कालोनी गंगापुर रोड फुलसुंगा निवासी विकास शर्मा पुत्र श्याम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विजेंद्र शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर निवर्तमान मेयर व भाजपा नेता विकास शर्मा ने आरोपों को सिरे खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse DotLife | Coaching Online Courses WordPress Dotokai – Karate & Martial Arts School Elementor Template Kit Dotted – Corporate Multipurpose WordPress Theme DoughBoiBakery – Bakery Cakery Elementor Template Kit Doughclass – Baking & Pastry Class Elementor Template Kit Dove | Handmade Crafts WooCommerce WordPress Theme Doweco – Furniture Store WordPress Theme Download File Name for WooCommerce Download Monitor Advanced Access Manager Download Monitor Amazon S3