कार की टक्कर से बुलेट सवार छात्र की मौत, किशोरी घायल

0
d 6 (1)
रुद्रपुर: सिडकुल क्षेत्र में कार और बुलेट की भिड़ंत हो गई। इससे बुलेट पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे।बाद में सूचना पर सिडकुल पुलिस चैकी प्रभारी भी पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया।  पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलियापुर थाना बकेबर इटावा और हाल मेट्रोपोलिस सिटी निवासी जयदेव यादव सिडकुल की किसी कंपनी में जीएम है। उनका 16 वर्षीय पुत्र निखिल यादव कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार रात वह बुलेट लेकर घर से निकला था। तभी ओमेक्स रोड पर अनियंत्रित कार व बुलेट की भिड़ंत हो गई। जिससे बुलेट सवार निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच लोगों की मदद से घायल निखिल को निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही निखिल के माता पिता भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में सिडकुल चैकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार की सुबह एसआई राजेंद्र ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिडकुल चैकी प्रभारी ने बताया कि कार युवती चला रही थी। उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुलेट पर युवती बैठी थी। उसके भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Products Layouts for Elementor Woocommerce Products List Pro WooCommerce Products Meta Data Filters WooCommerce Products of the Day WooCommerce Products Questions Answered System WooCommerce Products Request Manager Woocommerce Products Revolution Display for Elementor WordPress Plugin Woocommerce Products Revolution Display for Elementor WordPress Plugin WooCommerce PsiGate Gateway WooCommerce Purchase Order Gateway