यमुनोत्री हाईवे पर महाराष्ट्र के यात्रियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

0
download (56) (12)
देहरादून: गुरुवार रात यमुनोत्री हाईवे पर महाराष्ट्र के यात्रियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई I इस दुर्घटना में चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए महाराष्‍ट्र के सभी यात्रियों को देहरादून के दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि घटना में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में रखा गया है। दो मृत यात्रियों के स्वजन महाराष्ट्र से उत्तरकाशी नौगांव पहुंच रहे हैं। जबकि मृत चालक के स्वजन से पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया है। हाईवे पर यह हादसा ओजरी और स्याना चट्टी के बीच हुआ। वाहन देर शाम जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ था। देर रात करीब दस बजे यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा। यहां बस को साइड देने के चक्‍कर में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस और राज्य मोचन बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को खोज बचाव टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बड़कोट और सीएचसी नौगांव भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Transport – WP Transportation & Logistic Theme Transposh for AMP TransPress – Ultimate Transport Logistics Warehouse WP Theme Tranzlogistics – Logistics & Cargo Shipping WordPress Theme Trash Mails – Temporary Email Address System Travel Agency WordPress Theme Travel Booking – WooCommerce WordPress Plugin Traveler - Travel Booking WordPress Theme [Demo Import Working] Travel – Tour Booking WordPress Theme Travel Trek - Tour and Travel Agency Elementor Template Kit