भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा

0
bb7d63af219dc7fae244943b61924a291659154899_original (1)
देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के बाद आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ कई महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। बता दें, सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली। इस बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Socialzy – Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit Socience Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit Socify – Marketplace & Community WordPress Theme Sofbox | Software Landing Page Template (HTML5) WP All Export Pro Premium WP All Export User Add-On Pro WP All Import Pro Advanced Custom Fields Addon Soflyy WP All Import Pro Link Cloaking Addon WP All Import Pro Premium WP All Import Pro User Import Addon