बिपरजॉय: गुजरात का हाल बेहाल, भारी बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की सम्भावना

0
pti06_14_2023_000232b_0_jpg_1686804572
देहरादून: गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। चक्रवात गुजरात तट से 200 किलोमीटर से भी कम दूरी पर रह गया है। जिस कारण राज्य की स्थिति खराब हो गई है। यहां भारी बारिश हो रही है। इससे बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग लगातार तूफान की चेतावनी दे रहा है। प्रशासन ने कच्छ जिले में समुद्र के किनारे से सटे 10 किमी तक करीब 120 गांवों से लोगों को स्थानांतरित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बिपरजॉय के जखाऊ बंदरगाह के पास बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, गांधीनगर के राहत कमिश्नर आलोक पांडेय ने बताया कि बिपरजॉय की गति थोड़ी घटी है, लेकिन 110 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि इतनी रफ्तार से हवाएं चलना बहुत खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Cygnus – Clean and Minimalistic Portfolio WordPress Theme Cynex – Cyber Security Services Company Elementor Template Kit Cynic – Digital Agency HTML Template Dagata – Digital Marketing Elementor Template Kit Dahlia – Beauty Business Elementor Template Kit Dahotel – Luxury Hotel WordPress Theme DailyFresh – Grocery Store Elementor Template Kit Daiquiri - Bartender Services & Catering Cocktail WordPress Theme Daisho – Flexible WordPress Portfolio Theme Daisy – Background Color Changer for WordPress