बल्लूपुर-पावंटा साहिब रोड जल्द बनेगा फोर लेन, केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर कर दी जानकारी

0
download (82)

देहरादून : देहरादून शहर में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक परियोजना तैयार की है I जिसके तहत बल्लूपुर-पांवटा साहिब सड़क परियोजना के लिए 1093 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। दो चरणों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट अगले दो साल में 2024 तक पूरा होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर कर यह जानकारी साझा की है। उनके ट्वीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त किया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच 72 बल्लूपुर-पावंटा साहिब सड़क को फोर लेन बनाने के साथ-साथ इसे दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ने की परियोजना भी तैयार की है। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में बनेगा। पहले चरण में 52 किमी लंबे हाईवे को फोर लेन में बदला जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत भीड़ भाड़ वाले शहर पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुुद्धोवाला के बीच 25 किमी लंबाई का ग्रीन फील्ड तैयार होगा। नए मार्ग के बनने से सात किमी की दूरी कम हो जाएगी। इससे मार्ग पर चलने वालों के समय और ईंधन की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Greenia – Landscape & Gardening Elementor Template Kit Greenly – Ecology & Solar Energy WordPress Theme GreenMart – Organic & Food WooCommerce WordPress Theme Greenshift Page Builder + Addons Greenside – Golf Club & Academy Elementor Template Kit GreensKeeper – Gardening & Landscaping Responsive WordPress Theme GreenTech – Green Technology Services Elementor Template Kit Greenture – Environment / Non-Profit WordPress Theme Greenville | Private School & University Education WordPress Theme GreenWay - Golf Club & Course Elementor Template Kit