अंकिता हत्याकांड: पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं वनंत्रा रिजॉर्ट, होगी सख्त कार्रवाई

0
untitled-3-sixteen_nine
देहरादून: ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं| एसआईटी की जांच में सामने आया हैं कि अंकिता के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का वनंत्रा रिजॉर्ट पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं पाया गया हैं। एसआईटी प्रभारी डीआईजीपी रेणुका देवी का कहना है कि रिजॉर्ट उत्तराखंड पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं था और उसके पास फायर एनओसी भी नहीं था। इसलिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। हमें कुछ एफ. एस. एल. रिपोर्ट मिली हैं और कुछ अभी बाकी हैं। साथ ही हमने अदालत को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रायल के लिए भी लिखा था। हमारी जांच चल रही है। बता दें, अंकिता हत्याकांड में एसआईटी चार्जशीट के करीब पहुंच गई है। चार सैंपल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट भी मिल चुकी है। हालांकि, अभी विसरा और डीएनए की रिपोर्ट आनी बाकी है। एसआईटी ने इस मामले में लगभग 30 गवाह बनाए हैं। इन्हें लेकर एसआईटी 10 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Caston – Furniture Shop by Elementor Castpod – A Professional WordPress Theme for Audio Podcasts Castx – Superior Podcast WordPress Theme Catalog | Buy Sell / Marketplace Responsive WordPress Theme Catalog Mode for WooCommerce Catana – Fashion & Minimal WooCommerce WordPress Theme Categories Accordion WooCommercre WordPress Plugin Category Merger for WooCommerce Caterico – Catering Services & Restaurant Elementor Template Kit Catlux – Painting & Wallpapering Elementor Template Kit