आईएएस के सरकारी आवास के बाहर एक बुजुर्ग ने पढ़ी नमाज, हिन्दू संगठनों ने किया विरोध

0
namazgkp_1658557780
देहरादून: गोरखपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा के सरकारी आवास के बाहर एक बुजुर्ग ने नमाज पढ़ी| इस दौरान किसी राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो पर हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है। जिस पर एसपी सिटी ने जांच का आदेश दिया है। बता दें कि मोहर्रम करीब होने के वजह से पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है क्योंकि बीते दो साल से मोहर्रम का जुलूस कोरोना की वजह से नहीं निकला और इस बार निकलना है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। ऐसे समाजिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर मनाही है। मामले की जांच के बाद शख्स पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ संजय कुमार मीणा ने बताया कि नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। ऐसे किसी निजी स्थान पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। ऐसे में शख्स के ऊपर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Barberia | Salon Responsive WordPress Theme Baressco – Wine, Vineyard & Winery WordPress Theme Baretta – Paintball & Airsoft Club Elementor Template Kit Barhouse – Wooden House Construction and Woodworks WordPress Theme Baristar – Barista Courses & Training Elementor Template Kit Barley – Blog & Magazine Elementor Template Kit Barn2 Media Woocommerce Product Options Barn2Media WooCommerce Private Store Barnix – Finance & Business WordPress Theme Barristar – Law, Lawyer and Attorney WordPress Theme