चुनाव में हार के बाद अब यूकेडी से छीन गया चुनाव चिन्ह ‘कुर्सी ‘

0
download (3)
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव में उतराखंड क्रांति दल को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा I वहीं अब राज्यस्तरीय दल की मान्यता गंवा चुकी यूकेडी से चुनाव चिह्न ‘कुर्सी’ भी छिन गया। इस बार विधानसभा चुनाव में यूकेडी को सिर्एफ एक फीसदी वोट मिले जबकि एक भी सीट नहीं मिली। वहीं , 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड क्रांति दल से राज्यस्तरीय दल की मान्यता छिन गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूर्व में राज्यस्तरीय दल होने के कारण उसे तीन चुनावों के लिए चुनाव चिह्न कुर्सी दी। यूकेडी 2019 का लोकसभा, 2017 और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। लेकिन वह आयोग की शर्तें पूरी नहीं कर सकीं। इसलिए अब उसका चुनाव चिह्न रिजर्व में डाल दिया है। बता दे कि उत्तराखंड क्रांति दल को चुनाव चिह्न कुर्सी अस्थाई रूप से दिया गया था, जो अब रिजर्व में डाल दिया गया है। राज्यस्तरीय दल का दर्जा पाने के लिए दल को विस चुनाव में कुल सीटों के तीन प्रतिशत सदस्य या तीन विधायक और कुल वैध मतों के छह प्रतिशत मत प्राप्त करने जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse SK Store – Responsive WP theme for Sport and Athletes Skans – Learning & Online Education Elementor Template Kit Skape – Creative Digital Agency Business Elementor Template Kit Skape – Creative & Modern Agency WordPress Theme Skatehouse – Skateboard & Extreme Sport Shop Elementor Template Kit Skaters – Skateboarding Community & Club Elementor Template Kit Skillfully – A Learning Management System (LMS) Theme SkillUp – Online Education WordPress Theme Skin Beauty – Spa WordPress Skinera – Dermatology & Skincare Elementor Template Kit