कई दिनों बाद राजधानी समेत कई इलाकों में खिली धूप

0
1_1680752460-999x749
देहरादून: प्रदेश में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद आज (14 जुलाई) को राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में धूप खिली है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखी जाए और आवागमन पर नियंत्रण हो। किसी भी आपदा की स्थिति में स्थलीय कार्रवाई हो और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के प्रबंध कर लिए जाएं। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहें। सभी चौकी व थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed