नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
crime-gainst-women-1456395047_835x547

देहरादून: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है। किशोरी के बयान पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बीते 10 सितंबर को एक महिला ने नेहरू कालोनी थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 15 साल की बेटी कहीं लापता हो गई है। पुलिस ने नाबालिग की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। बीते रविवार को किशोरी किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटकर अपने घर आ गई। किशोरी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने स्वजन को जानकारी दी।

थाना नेहरू कालोनी के निरीक्षक सतबीर बिष्ट ने बताया कि नाबालिग की दोस्ती आरोपित मोहम्मद साहिल खान निवासी शिवपुर उर्फ लालपुर पोस्ट उतरौत थाना साहबगंज चंदौली उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी झुंडपुरा विलेज सेक्टर 11 नोएडा से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने किशोरी को झांसे में लिया और अपहरण करके उसे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने किराये के कमरे में ले गया। यहां वह नौकरी करता था। आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।

किशोरी के बयान के आधार पर सोमवार को एक टीम गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम भेजी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Tennis Club | Sports Theme Tequila | Unique Multi-Purpose WooCommerce Theme Termico - Spa and Beauty Salon WordPress Theme Terminus – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme Terra – Startup & Technology WordPress Theme Ters | Contemporary Event WordPress Theme Tessa – Modern Theme for Blogs & Magazines Testimonial Awesome Pro – Testimonial Plugin WordPress Slider Real Testimonials Pro Tetriz – Creative Portfolio WordPress Theme