आम आदमी पार्टी ने दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सौंपी राज्य की कमान

0
download (53) (26)
देहरादून : आम आदमी पार्टी ने उत्‍तराखंड में कार्यकारिणी भंग होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए दीपक बाली के नाम की घोषणा की। पूर्व में दीपक बाली काशीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दीपक बाली कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश में संगठन समेत सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड के संगठन व सभी प्रकोष्ठ की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन का जल्द पुननिर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WP Staging Pro WP Story Premium – Instagram Style Stories For WordPress WP Ultimate BAN Users WP Ultimo Email Verification Step WP User Frontend Pro – Business WP User Frontend Pro – Personal WP WooCommerce Product Table WPAchievements – WordPress Achievements Plugin WPAMS - Apartment Management System for wordpress WPBakery Mega Pack – Addons and Templates