हल्द्वानी मे एक घंटे के मौन उपवास पर बैठी महानगर कांग्रेस

0
jobs-protest-in-Uttarakhand-1

ऋषिकेश: हल्द्वानी मे स्वागत रैली की अनुमति न मिलने के कारण महानगर कांग्रेस ने एक घंटे का मौन उपवास रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा सरकार ने यह कार्य किया।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रख विरोध प्रदर्शन किया। विजय सारस्वत ने कहा कि 10 नवंबर को हल्द्वानी में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के स्वागत के लिए स्वागत रैली की जानी थी, जिसके लिए अनुमति नहीं दी गई।

यह भाजपा की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बढ़ते जनसर्मथन को देखकर बौखला गई है जिसके चलते भाजपा स्वागत रैली में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा भाजपा की षड्यंत्रकारी नीतियां जग जाहिर हो गई है।

प्रदेश में भाजपा की सत्ता की जमीन खिसक रही है। आगामी विधानसभा चुुनाव में भाजपा की विदाई के साथ प्रदेश में सामाजिक न्याय और चहुंमुखी विकास के सूरज का उदय होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव विजयपाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, दीपक रावत, सरोज देवराड़ी, पार्षद मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Clickbuy – WooCommerce Responsive Digital Theme Client Portal Pro Jetpack CRX Addon Clientcy Business & Startup Elementor Template Kit Célina – Spa and Beauty WordPress Theme Clinico – Premium Medical and Health Theme CLINIK – Hospital & Clinical Health Care Elementor Template Kit Cliniq – Doctor & Medical WordPress Theme Clinique – Wellness Luxury Spa Resort WordPress Theme Clino – Cleaning Business Elementor Template Kit Clipboard Total Control – Control what happen when somebody copy your text – WordPess Plugin