युवा मुख्यमंत्री की अगुआई में विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 60 सीटें:  मदन कौशिक

0
mp

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगी सरकार, सभी के सहयोग से प्रदेश के विकास की गति को रफ्तार दी जाएगी:  मुख्यमंत्री

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रीमंडल की बैठक के बाद भाजपा संगठन के साथ बैठक की। हालांकि इसको परिचयात्मक बैठक माना जा सकता है। लेकिन इसे सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश के विकास की गति को रफ्तार दी जाएगी। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचेगी।

वहीं इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी की अगुआई में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।

सचिवालय में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक के कार्यकाल में विकास कार्यों के बूते साबित किया है कि केवल भाजपा ही विकास के प्रति समर्पित पार्टी है। संवैधानिक संकट के कारण भले ही नेतृत्व परिवर्तन हुआ हैए लेकिन विकास कार्यों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सभी कार्य निर्बाध गति से जारी हैं। उन्होंने कहा कि रोजगारए स्वरोजगारए शिक्षाए स्वास्थ्य समेत बुनियादी मुद्दों को हल करने की दिशा में सरकार ने बेहतर कार्य किया है। कोरोनाकाल में भी सरकार के साथ भाजपा संगठन पूरी तरह से जुटा रहा। संभावित तीसरी लहर से निबटने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

रामनगर में हुए चिंतन शिविर का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव का रोड मैप तय हो चुका है। पार्टी ने दिसंबर तक के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। उन्होंने कहा कि सल्ट सीट के उप चुनाव में जनता ने जताया कि उसे भाजपा पर भरोसा है। यह सेमीफाइनल वर्ष 2022 का फाइनल साबित होगा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के सभी सदस्यए भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतमए महामंत्री संगठन अजेयए महामंत्री राजेंद्र भंडारीए कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Themify Builder Bar Chart Themify Builder Button Pro Themify Builder Contact Themify Builder Content Restriction Themify Builder Countdown Themify Builder Counter Themify Builder FitText Themify Builder Image Pro Themify Builder Infinite Posts Themify Builder Mosaic