महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

0
download (4)

पिथौरागढ़:  कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा पेट्रोल, डीजल के बढ़े दाम भाजपा के शासन में इतिहास बन गए हैं। महंगाई ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है।

बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिनों की बात कर जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे। कहा भाजपा नेताओं को अपनी जनता का दर्द नहीं दिख रहा। शुक्रवार को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में नगर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महर ने कहा भाजपा के शासन में पेट्रोल, डीजल व अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़े हैं। पहली बार पेट्रोल 100के पार पहुंच गया है।

लेकिन देश के मुखिया देश में विकास की बात कर रहे हैं। महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय वे अच्छे दिनों का नारा देकर अपनी जनता को छलने का काम कर रहे हैं,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रमेश कापड़ी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा सरकार ने देश के लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2करोड़ रोजगार व 35रुपये पेट्रोल देने की बात कही थी। सत्ता के मद में चूर पीएम को इन सभी बातों को लेकर आत्ममंथन करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा पेट्रोल, डीजल के दाम बढऩे से ट्रासपोर्टरों का भाड़ा बढ़ गया है, जिससे महंगाई आसमान छू रही है। इससे साफ होता है कि भाजपा हमेशा से ही जनविरोधी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ajax Search Pro – Live WordPress Search & Filter Plugin Ajax Search Pro – Live WordPress Search & Filter Plugin Ajax Tabs – WooCommerce Categories Tab WordPress Plugin Ajaxer – Ajaxify Your WordPress Site and Comments Ajzaa – Auto Parts Store WordPress Theme Akamsi – Personal Influencer Elementor Template Kit Akcel – Crowdfunding Charity WordPress Theme Akhash – Broadband & Internet Services Provider WordPress Theme Aki – Multipurpose Kids WordPress Theme Akko – Portfolio WordPress Theme