विकसित भारत संकल्प यात्रा का निगम में जोरदार स्वागत

0
d 4
रुद्रपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा का यहां नगर निगम सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की  जानकारी दी। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक  चुघ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर संपूर्ण भारत वर्ष के समस्त नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। जिसमे लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी लोगों को देकर इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ दूरस्थ पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक भी पहुंचाया जा रहा है। चुघ ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित पात्र लोगों से आवश्यक फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। जिन लोगों को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता की सेवा के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। जिसका प्रमाण हाल में हुए विधानसभा के चुनाव परिणाम हैं। उत्तराखंड में सीएम धामी के प्रयासों से कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक घराने उद्योग लगाने पर सहमत हुए हैं। जिससे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। इस दौरान  विधायक शिव आरोरा,संकल्प यात्रा के जिला संयोजक राकेश सिंह,दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, धर्म सिंह कोली,राज कोली,भुवन गुप्ता शैलेंद्र रावत,प्रमोद शर्मा, ललित बिष्ट,हरीश चैधरी, सनी पासवान गुलशन गुप्ता समेत उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहायक नगर आयुक्त राजू नबीमाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed