महिला ने जेठ पर लगाया बदनीयती रखने का आरोप

0
download (7)

न्याय के लिए पहुंची कोतवाली रूद्रपुर: एक महिला ने अपने जेठ पर बदनीयती रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने न्याय न मिलने पर उच्च अधिकारियों के पास जाने की बात कही। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। महिला का कहना है कि उसके पति की चार माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद आये दिन उस पर अत्याचार करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं।

महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर गलत नियत रखता है और जबरन कमरे में आ जाता है। विरोध करने पर घर से निकल जाने को कहता है और उस पर झूठे आरोप लगाता है। महिला का कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार पाल रही है।

एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि महिला के मामले की जांच महिला दरोगा कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता कार्रवाई के लिए कोतवाली में बैठी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Dokan – WooCommerce Booking Integration DOKANS – Multitenancy Based Ecommerce Platform (SAAS) Dolan – Personal Portfolio Elementor Template Kit Dometric – Solar & Renewable Energy Elementor Template Kit Domex – Night Club WordPress Theme Domik – Responsive Architecture WordPress Theme Domina – Domain For Sale & Auction Plugin Dominus – Tattoo Studio Elementor Template Kits Domnoo – Pizza & Restaurant WordPress Theme Don Peppe – Pizza and Fast Food WordPress Theme