भाजपा कर रही हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव उत्पनः माहरा

0
d-4-2
केंद्र से माँगा जवाब बोले कहा है काला धन कहा है, दो करोड़ रोजगार रुद्रपुर: किच्छा में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीडन करने का आरोप लगा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव पैदा कर उनकी भावनाओ से खेलने का काम कर रही है और अब भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में 75 प्रतिशत वन भूमि है  15 प्रतिशत बेनामी है। मात्र दस प्रतिशत भूमि है जो नाम है। सरकार को यह समझना होगा। पहले वनफुलपुरा को उजाडने की साजिश रची अब बिन्दुखत्ता का भी नंबर है। वही इंदिरा गांधी ने आवास योजना शुरू कर लोगो को घर दिया। उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काला धन लाएंगे कहा है काला धन, कहा है दो करोड़ रोजगार ये बताए सरकार। आज 90 वर्ष का वृद्ध खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि चुनाव आएंगे पुलवामा जैसी घटना करवाएंगे, और सरकार में आ जाएंगे। हिन्दू मुसलमान के झगड़े में रहोगे तो देश नही बच पाएगा। जिन्होंने गरीबो को उजाड़ा है चुनाव के बाद उनके घरों को नही बख्शेंगे। वहीं, इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि 15 लोगो को लाकर फोटो खिंचवाने से कांग्रेस मजबूत नही होने वाली। जल्द किच्छा में एक कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमे प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,हरीश पनेरू, भूपेंद्र चैधरी, नवतेज पाल सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Add-on Booking Hotel for WooCommerce Add-on Bundle for eForm WordPress Form Builder Adda – Blog & Fashion WordPress Theme Addons Bundle for Lumise Product Designer Address Google Autocomplete In Gravity Forms Adelia – Corporate Business WordPress Theme Adeline – Photography Portfolio Theme ADF – Amazon Discount Finder for WordPress AdFlex – Multi User Full-featured Ads System AdForest – Classified Ads WordPress Theme