आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियां मरी

0
d 3
उत्तरकाशी: आकाशीय बिजली गिरने से बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की तीन सौ पचास बकरियों के मरने की खबर है। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह और संजीव सिंह की करीब 1000-1200 बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों में आ रही थी। शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक में पहुंचे ही थे। जहां रात को अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को दी। ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने घटना से जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन विभाग को अवगत कराया। तहसीलदार डुंडा प्रताप सिंह चैहान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों के मरने की सूचना मिली है। रविवार सुबह क्षति का आंकलन व मौत के कारणों की जानकारी के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचीI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Image Zoom Plugin – Product Hover & Magnifier WooCommerce Infusionsoft Pro WooCommerce Instagram WooCommerce Intuit Payments/QBMS Gateway WooCommerce Invoice Payment Gateway WooCommerce iPay88 Gateway WooCommerce Kissmetrics WooCommerce Lead Time WooCommerce Learning Management System WooCommerce License Delivery & Management