आपदा प्रभावितों की व्यथा सुनने जोशीमठ पहुंचेंगे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में मची हलचल

0
23-8.jpg
देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही उत्तरखंड पहुंचेंगे I वह जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की व्यथा जानने आ रहे है I राहुल के इस दौरे पर सियासत गरमा गई है I भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसने शुरू कर दिए है I प्रदेश कांग्रेस के नेता मंगलवार को जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा का 130वां दिन था। पार्टी ने इस दिन को जोशीमठ की आपदा को समर्पित कर दिया। बकौल प्रदेश अध्यक्ष करन माहराने यात्रा के दौरान जोशीमठ में भू-धंसाव से हो रहे नुकसान के प्रति देश का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। जिसके बाद राहुल गांधी ने फरवरी में उत्तराखंड का दौरा करने और जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र में जाकर प्रभावितों से चर्चा करने का फैसला किया है। भाजपा ने कसा तंज वहीं, राहुल के जोशीमठ दौरे पर सियासत भी गरमा उठी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जोशीमठ आपदा को राजनैतिक रूप देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता एक ओर मुख्यमंत्री धामी से मिलकर आपदा पर सुझाव देते है और अगले दिन यात्रा में शामिल होकर इस मुद्दे को राजनैतिक रंग देते हैं । अपने कार्यकाल मे जारी परियोजनाओं को राजनैतिक मुनाफे के लिए अब अनियंत्रित व अनियोजित विकास बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का एक दिन जोशीमठ आपदा को समर्पित करना भी उनकी इसी नकारात्मक रणनीति का हिस्सा है। भट्ट ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आपदा के पहले दिन से ही प्रभावितों की मदद के बजाय उनकी भावनाओं के खेलने और भड़काने के मिशन में जुटी है। सरकार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों में जोशीमठ व पहाड़ की यात्रा को लेकर भय का माहौल बनाया जा रहा है। एक दिन पहले सीएम से मिलकर अपने सुझावों की लंबी सूची के साथ सरकार पर विश्वास जताते हुए प्रशंसा करने वाले कांग्रेस के यही तमाम छोटे-बड़े नेता दूसरे ही दिन कश्मीर में इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने का प्रयास करते नहीं नज़र आते। बिना किसी तकनीकी व वैज्ञानिक रिपोर्ट के तमाम परियोजनाओं को अनियोजित विकास बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। खास बात यह है कि जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में अभी तक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने दौरा नहीं किया है। जिसपर राहुल का यह दौरा प्रभावी साबित हो सकता है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Wokiee – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Wolt – Electrician Repair Services & Lighting Store WordPress Theme Women’s Foundation Non-Profit WordPress Elementor Template Kit Woncep – Fashion WooCommerce WordPress Theme Woo Advanced Product Shipping Woo Cart – Slide Cart / Floating Cart For WooCommerce Woo Coming Soon Woo Extra Slider – WooCommerce WordPress Slider Plugin Woo Gift : Advanced Woocommerce Gift Plugin Woo Grid For WPBakery Page Builder