भारत की जेल से १० साल बाद मिली पाकिस्तानी घुसपैठिए को रिहाई

0
देहरादून: भारत की जेल से आज एक पाकिस्तानी को रिहा कर दिया| अवैध तौर पर भारत में घुसने के आरोप में पाकिस्‍तानी नागरिक को 10 साल कैद की सजा मिली थी, जो पूरी हो गई। आज अटारी-वाघा बार्डर के जरिए इसे इस्‍लामाबाद को सौंप दिया| इसकी पुष्टि प्रोटोकाल अधिकारी अरुणपाल ने की। प्रोटोकाल आफिसर ने बताया कि जेल से रिहा किया गया पाकिस्‍तानी नागरिक काला मास्‍सी है। काला मास्सी पाकिस्‍तान के नारोवाल का रहने वाला है। उन्‍होंने बताया कि काला मास्‍सी साल 2011 में बगैर वीजा व पासपोर्ट के रामदास एरिया के जरिए भारत में घुसा था जिसे मजिठा में पकड़ा गया था और उसके पास से पिस्‍तौल व काट्रिज बरामद हुए थे। मास्‍सी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया और अदालत ने उसे 10 साल कैद की सजा दे दी। साथ ही 2,10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। अरुणपाल ने बताया कि उसने जेल की सजा पूरी कर ली, इसलिए रिहा किया गया। हालांकि उसके पास से कैश नहीं मिला है। काला मास्‍सी ने एएनआई से बताया क‍ि वह 9 मई 2011 को रामदास एरिया से भारत पहुंचा था। उसने कहा, ‘मैं तस्‍करी करता था। मेरे पास से एक पिस्‍तौल और 10 लाख रुपये मिले थे। मुझे फैजल शेख भारत भेजता था। मैं यहां उसके साथ पहले भी 2-3 बार आया था। अब 12 साल बाद पाकिस्‍तान लौटूंगा।’ उसने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्‍तान में मित्रता होनी चाहिए। इससे पहले जुलाई में भारत ने चार पाकिस्‍तानी नागरिकों को वापस भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Webba Booking – WordPress Appointment & Reservation plugin WebHoster – Web Hosting Service Elementor Template Kit Webify – All-in-One Elementor WordPress Theme Webina – Business Agency & Startup Elementor Template Kit Webiso - Dark Digital Agency Elementor Template Kit Webly – WordPress Blog Theme Website Bounce Rate Control – Add-on Webster – Responsive Multi-purpose HTML5 Template WebViewGold for Android | Convert website to Android app | No Code, Push, URL Handling & much more! WebViewGold for iOS | Convert website to iOS app | No Code, Push, URL Handling & much more!