भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दायित्व बांटे जाने में देरी के दिए संकेत, पहले किया जाएगा संगठन का गठन

0
Mahendra-Bhatt-BJP
देहरादून: प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार में दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करने का इशारा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन का काम करेगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन होगा। भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद होगी। प्रदेश सरकार में दायित्व बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दायित्व भी दिए जाएंगे, लेकिन सबसे पहले संगठन के गठन का काम होगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस माह में ही संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद दायित्वों बांटे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Setir – Driving Courses Elementor Template Kit Setra WooCommerce WordPress Theme Seven – Stylish WordPress Theme Sevenbite – Health and Medical WordPress Theme Sewell – Photography WordPress Theme Shader Carousel WordPress and WooCommerce Plugin Shadow – Responsive & Retina Multi-Purpose Theme Shadowcat – News and Magazine WordPress Theme Shadower Pro – A Responsive WordPress Theme for Bloggers Shakti – Church & Religion Nonprofit Krishna WordPress Theme