‘दि इण्डियन पब्लिक स्कूल’ के 22वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम धामी हुए शामिल, बच्चों को दी महत्वपूर्ण सलाह

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने दि इण्डियन पब्लिक स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा दि इण्डियन पब्लिक स्कूल श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय शिक्षा में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय विरासत है, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता है, अच्छी शिक्षा से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, संपूर्ण उत्तराखंड में इसे आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमने भी संकल्प लिया है कि हम आने वाले समय में उत्तराखंड को नशा मुक्त, एवं टी.बी मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे I सीएम ने सलाह देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, समय बहुत बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के चेयरमैन श्री आर.के. सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनायें भी दी। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, रीता सिन्हा, विद्यालय निदेशक ए. के. सिंह, संयुक्त सचिव रत्ना सिन्हा, कार्यकारी प्रधानाचार्य मणि सीवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse XTRM – Extreme Sports Xventure – Travel Elementor Template Kit Yachbat - Yacht & Boat Rental WordPress Theme Yacht and Boat Rental Service WordPress Theme Yacht and Boat Rental – WordPress Booking Plugin Yacht Boat Booking with Seat Reservation for WooCommerce Yacht Rental – Boat Services WordPress Theme Yakopay – Online Payment App Elementor Template Kit Yamal – Blog & Magazine WordPress Theme YAMATO – Corporate Marketing WordPress Theme