अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों पर सदन में हंगामा करने का लगाया आरोप

0
arvind_kejriwal_1648694119
देहरादून: दिल्ली विधानसभा में आज सोमवार को विशेष सत्र बुलाया गया| इस दौरान भाजपा विधायकों की सदन में नारेबाजी के विरोध में आप विधायकों ने जवाबी नारेबाजी की। भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जिन्हें काफी देर तक दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला चुप कराने में लगी रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने भाजपा विधायको पर चर्चा न करने व केवल हंगामा करने का आरोप लगाया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए। वहीं आप के विधायकों की ईमानदारी की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी। केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार ने खुद माना है कि 10,000 लाख करोड़ कर्जा पूंजीपतियों का  माफ किया गया है। किसान कर्ज से परेशान हैं, वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मगर उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी जमीन की कुर्की की जा रही है। इसी तरह छात्रों का भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा और कर्जा नहीं देने पर छात्रों के पिता की कृषि भूमि को गिरवी रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Drone Media – Aerial Photography & Videography Elementor Template Kit Drone Media | Aerial Photography & Videography Theme Drone Media | Aerial Photography & Videography WordPress Theme Drone – Single Product WordPress Theme Dronix – SaaS & Startup Elementor Template Kit Dronza – Drone Aerial Photography WordPress Theme Droow – Ajax Portfolio WordPress Theme Droow – Creative Showcase Portfolio Template Drouge – Cosmetic Elementor Template Kit Drox – Agency & Portfolio WordPress Theme