सतपाल महाराज ने हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों की बहाली के दिए निर्देश

0
satpal-maharaj_1650797224
देहरादून: लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियरों को बहाल किया गया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल कर दी गई है। इसके अलावा संविदा पर रखे गए अन्य 90 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हटाए गए जूनियर इंजीनियरों की बहाली पर खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Composite Products WooCommerce Composite Products Plugin WooCommerce Composite Products | WooCommerce Product Bundles WooCommerce Conditional Content WooCommerce Conditional Shipping and Payments WooCommerce ConstantContact Integration WooCommerce Contactless Delivery WooCommerce Cost of Goods WooCommerce Countdown Timer – Flash Sales & Price Discount Plugin WooCommerce Coupon Campaigns