आतंकियों ने की एक हिंदू अध्यापिका की गोली मारकर हत्या

0
download-8-1-150x112
देहरादून: कुलगाम जिला में आतंकियों ने एक अध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की शिकार बनी अध्यापिका की पहचान हो गयी हैं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले गोपालपोरा में आतंकियों ने एक हिंदू अध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। आतंकियों की शिकार बनी अध्यापिका की पहचान रजनी बाला के रूप में हुई है। वह मूलत: जम्मू संभाग के सांबा जिले के गांव नानके चक गांव की रहने वाली थी। वह चवलगाम कुपवाड़ा में एक किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि आज जिस शिक्षिका रजनी बाला की हत्या की गई है, वह अनुसूचित जाति वर्ग के कोटे से नियुक्त हुई थी। उसकी पोस्टिंग 2009 में कश्मीर में ही हुई। उसके पति राजकुमार भी शिक्षक हैं। उनकी नौ साल की एक बेटी है, जो कुलगाम के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 19 दिनों में कश्मीर घाटी में सरकारी नौकरी करने वाले कश्मीरी हिंदू की हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व 12 मई को आतंकियों ने चाडूरा तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत क्लर्क राहुल भट्ट को उसके कार्यालय में ही मौत के घाट उतार दिया था। राहुल भट्ट की हत्या पर पूरे जम्मू कश्मीर में भड़ा गुस्सा अभी शांति भी नहीं हुआ कि दूसरी हत्या फिर कर दी गई। विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने इस हत्या के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोग आतंकियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit Koneksi – Home Wifi Internet Services Elementor Template Kit Konstructo – Construction and Architecture WordPress Theme