राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, गांधी परिवार समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
rahul_sonia-647x363
देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर गांधी परिवार, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए 1984 के सिख दंगों की याद दिला दी| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पीएम मोदी, सोनिया और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे1984 के सिख दंगों की याद दिला दी। दरअसल अधीर रंजन ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसपर लिखा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती ही है। हालांकि कांग्रेस नेता ने तुरंत इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था| बता दें कि 84 के सिख दंगों के बाद राजीव गांधी का यह बयान हमेशा सुर्खियों में रहा है। वहीं, कुछ देर बार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर विवादित ट्वीट पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है। सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी के समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। पीएम मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse SushiFushi – Japanese & Asian Restaurant WordPress Theme Suxnix – Health Supplement WordPress Theme SVG Donut Charts Sweeny – Cake, Ice Cream & Bakery Store WordPress Theme Sweet Date – More than a WordPress Dating Theme Sweet Jane – Delightful Cake Shop WordPress Theme Sweethome – Responsive Real Estate WordPress Theme Sweetness – One Page WordPress Theme Sweipe – Responsive WordPress Mobile Theme SWG Swatches Variation – WooCommerce WordPress Plugin