पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने उठाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर सवाल, कहा- मोदी राज में जनता के हाथ रहे खाली

0
22_09_2020-karanmahra_20781826
देहरादून: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं| जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उनके कार्यकाल में किए गए वादों के पुरे न होने पर सवाल उठाये हैं| उन्होंने कहा कि, मोदी ने जनता से 100 दिनों में काला धन व अच्छे दिन लाने की बात कही थी और साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की बात की थी और सभी के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे ऐसा वादा भी किया था लेकिन आज इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी देश की जनता के हाथ खाली है| पीएम नरेन्द्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल पुरे होने पर पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि 16 मई 2014 से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में आज अपना 8 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है| प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश की जनता से 100 दिनों में काला धन एवं अच्छे दिन लाने की बात कही थी और साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की बात की थी| सभी के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे ऐसा वादा भी किया था लेकिन आज इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी देश की जनता के हाथ खाली है| उन्होंने आगे कहा कि लोकपाल आज किस पेड़ पर अटका है पता नहीं, युवाओं को 2 करोड रोजगार का वादा, सस्ते दामों पर रसोई गैस का वादा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने का वादा, पाकिस्तान से ना घुसपैठ बंद हुई, ना चीन से सीमा विवाद सुलझा ना ही चीन को लाल-लाल आंख दिखाई, 35 से ₹40 पेट्रोल की कीमत का वादा था, जिस पर आज मोदी जी, उनकी कैबिनेट शांत हैं| जबकि इन दिनों विश्व में कच्चे तेल के दामों में भारी कटौती हुई है और सस्ते पेट्रोल डीजल और काले धन की बात करने वाले बाबा रामदेव भी शांत बैठे हैं जैसे उन्हें सांप सूंघ गया है| माहरा ने कहा, इस समय देश के हालात दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे हैं एक तरफ मोदी ने जीएसटी लगाई और जीएसटी में हजारों संशोधन हो रहे हैं| जितने व्यापारी उद्योगपति है सभी परेशान हैं| कौन सा नियम लगेगा कौन सा नहीं इसको लेकर पूरे देश में असमंजस की स्तिथि बनी हुई है| वही नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करने का कार्य किया है| उन्होंने कहा, देश में आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है| देश में महिला सुरक्षित नहीं है, हर तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है| ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है| आज हम कहीं ना कहीं उस रास्ते पर चल पड़े हैं, जिस रास्ते श्रीलंका ने चलकर स्वयं को बर्बाद किया हैं| माहरा ने कहा आज भी अगर भारत नहीं संभला तो आने वाले समय में भारत की गिरती अर्थव्यवस्था से महंगाई के साथ-साथ देश की आम जनता, किसानों, छोटे बड़े व्यापारियों, उद्योगों व उद्योगपतियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है|आज ही के दिन 2014 मोदी सत्तानशीन हुए थे| ईश्वर भाजपा को सद्बुद्धि दे कि वों दलगत राजनीति से उठकर विपक्षी दलों एवं देश में मौजूद बुद्धिजीवियों तथा अर्थशास्त्रियों से मदद लें| उन्होंने कहा कि आज देश में डॉ मनमोहन सिंह जी से बड़ा कोई अर्थशास्त्री नहीं है| प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि वे भेदभाव मिटाकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से सलाह लें ताकि हमारा भारत देश एक सही दिशा की ओर आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Bratis – Digital Marketing WordPress Theme + RTL Breakdance Pro GPL Bredh – Multipurpose Web Hosting with WHMCS Template BreezyCV – Resume Theme Brentwood – Golf Course WordPress Theme Bricks Builder - Build WordPress Sites That Rank Bridely | Wedding & Event Management WordPress Theme Bridey – Bridal Store WooCommerce WordPress Theme Bridge - Creative Elementor and WooCommerce WordPress Theme Bridget – Magazine and Blog WordPress Theme