योगी के शपथ ग्रहण में सोनिया के शामिल होने पर कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति

0
alwi-copy
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने की खबरे सामने आ रही है| जिस पर पार्टी नेता राशिद अल्वी ने आपत्ति जताई हैं| उन्होंने कहा, इससे अल्पसंख्यकों में गलत संदेश जा सकता है। अल्वी ने कहा, ‘सोनिया गांधी को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि यह अल्पसंख्यकों में गलत संदेश भेजेगा। सोनिया ही नहीं राहुल और प्रियंका को भी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, बीते पांच सालों में अपने कार्यकाल के दौरान आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में केवल नफरत फैलाई है। वे 80 बनाम 20 के नारे के चलते चुनाव जीते। वे केवल बुलडोजर चलाने के बारे में बात कर रहे थे। इसलिए कोई भी नेता जो भारत की परंपरा, महत्व या संस्कृति में भरोसा रखता है, उसे आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Woocommerce Multilingual WooCommerce Multiple Currencies WooCommerce Multiple Customer Addresses WooCommerce Multipurpose Responsive WordPress Theme – WizeStore WooCommerce MultiStep Checkout Wizard WooCommerce MultiVendor Marketplace Stripe Connect WooCommerce Name Your Price WooCommerce Nested Category Layout WooCommerce Newsletter Subscription WooCommerce NFT Importer – Data Fetcher via Cronjob (Addon)