केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की सीएम पद की दावेदारी पेश

0
download-17-1-150x99
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को अपने दिल्ली दौरे में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मुलाकात के दौरान सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। हाईकमान कई बिंदुओं पर विचार करता है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई दी I इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse GravityView – Social Sharing & SEO Great Lotus – Buddhist Temple Template Kit Grecko | Business WordPress Theme Green Box for WordPress – Manage and Sell Banners Green Donations for WordPress – Accept and Manage Donations Green Earth – Environmental WordPress Theme Green Grocery – Grocery Store Organic Food WordPress Theme Green Lawn – Landscaping WordPress Theme Green Lines for WordPress – Manage and Sell Ad Lines Green Thumb | Gardening & Landscaping Services WP