तेंदुए के साथ जीना सिखाएगा वन विभाग का ‘गुलदार कु दगड़्या’ अभियान

0
leopard_arriving_from_the_army_area_to_the_residential_area_1562582795

देहरादून: पिछले तीन वर्षों में तेंदुए, भालू, जंगली सुअर सहित कई वन्य जीवों ने 21 लोगों को मौत के घाट उतारा है। इसी को देखते हुए पिथौरागढ़ वन विभाग ‘गुलदार कु दगड़्या’ अभियान शुरू करने जा रहा है। संरक्षित क्षेत्र का अभाव, जानवरों के बीच घनिष्ठता बढ़ना और आधुनिक युग में लगातार बढ़ रहे शहरीकरण के कारण मानव और वन्यजीवों के बीच लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है |

जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वन विभाग,वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके द्वारा तेंदुए के बारे में भ्रांतियों का निवारण, तेंदुए के साथ जीना सीखना आदि की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, सेनिमार आदि का आयोजन किया जाएगा। इसमें वन विशेषज्ञ लोगों को जंगली जानवरों की संबंध और क्यों मानव वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है इसकी जानकारी देंगे।

इसके तहत कई जागरूकता कार्यक्रम, सेमीनार आदि का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों से चमोली, उत्तरकाशी सहित कई अन्य जिलों में इसके सुखद परिणाम सामने आए हैं। पिथौरागढ़ में वन विभाग मानव और वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान शुरू करेगा। इसमें लोगों को तेंदुए के बीच कैसे रहना है, मानव वन्यजीव संघर्ष कैसे कम हो आदि को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Betakit – Digital Marketing Agency WordPress Theme BeTheme – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme BetLab – Sports Betting Platform Better User Chat for BuddyPress BetterDocs Pro BetterLinks Pro – Shorten, Track & Manage Links In WordPress Betube Video WordPress Theme Bewear – Fashion LookBook WooCommerce Theme Bexpres - Transport & Logistics WordPress Theme BeYoga | Yogastudio & Gym WordPress Theme