बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का दामन

0
1030032-negi-rawat
देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय शेष बचा है I सभी पार्टियों ने लगभग सभी सीटो पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है I लेकिन कई उम्मीदवारों के बीच टिकट न मिलने पर असंतोष बना हुआ है I ऐसे में नेताओं में दलबदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं टिहरी से बीजेपी विधायक धन सिंह नेगी ने आज गुरुवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। जानकारी के मुताबिक टिकट कटने से नाराज धन सिंह नेगी जब कांग्रेस में शामिल हुए तो पूर्व सीएम हरीश रावत भी वहां मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से टिहरी विधानसभा सीट में अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। जानकारी के अनुसार बीजेपी किशोर को टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। जबकि, कांग्रेस में शामिल भाजपा विधायक धन सिंह नेगी भी टिहरी विधानसभा सीट से चुनावी लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Aksa – Yoga Teacher & Studio Elementor Template Kit Alamak – Responsive One Page Portfolio Theme Alarmax – Security Services & Alarm Installation Elementor Template Kit Alasia — Model Agency Elementor Template Kit Alaska – WHMCS & Hosting WordPress Theme Alavion – Private Jet Charters WordPress Theme Alaya – Coworking Space Elementor Template Kit Albertino – Laboratory WordPress Theme Album Gallery – Ultimate WordPress Photo Gallery Plugin AlbumsList v3.2 | Gallery Module for Gmedia plugin