प्रदेश में 71 प्रतिशत किशोरों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

0
2022_1image_09_47_488106378vaccination-ll
देहरादून : किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से हो रहा है I सवा महीने में उत्तराखंड में 15 से 18 आयु के 71 प्रतिशत से अधिक किशोरों को टीका लग गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया था। प्रदेश में इस आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिसमे से अभी तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं। बागेश्वर जिला किशोरों का टीकाकरण अभियान में प्रदेश में पहले स्थान पर है। बागेश्वर में लक्ष्य के अनुसार 98.4 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी है। जबकि दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जिला 88.9 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर चमोली जिला 87.2 प्रतिशत है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। किशोरों के टीकाकरण की प्रगति भी अच्छी है। कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन जरुर लगवाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse SearchWP Manage Ignored SearchWP Meta Box Integration SearchWP Metrics SearchWP Nimble Builder Integration SearchWP Polylang Integration SearchWP PrivateContent Integration SearchWP Redirects SearchWP Related Content SearchWP Shortcodes SearchWP Swedish Keyword Stemmer