16 वर्षीय युवक ने मस्ती-मजाक में गंवाई जान

0
sdrf_1657952848-150x84-1
देहरादून: मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे अभिषेक थापा ने फोन पर सूचना दी कि नदी में एक किशोर डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम में रवि चौहान, योगेश रावत, प्रवीण चौहान, सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू, चालक चन्दन सिंह आदि शामिल थे। उधर, सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse DooPlay - WordPress Theme for Movies and TVShows DOQU – Dark Digital Bank & E-Wallet Elementor Template Kit Dora – Personal Portfolio WordPress Theme Doran – Blog & Magazine Elementor Template Kit Dore jQuery – Bootstrap 4 Admin Template Doris – Blog and Magazine WordPress Theme Doris – Blog & Magazine Template Kit Dormatic – Garage Door Repair WordPress Theme Dosino – Arcade Games & Attractions Elementor Template Kit Dot Blog Pro – Creative WordPress Theme For Bloggers