सेल्फी के चक्कर में 15 वर्षीय युवक ने गवाई जान

0
pond
देहरादून: उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास आज सुबह सेल्फी के कारण युवक अपनी जान से हाथ धो बैठा I दरअसल, सेल्फी लेते वक्त युवक का पैर फिसला और वह भागीरथी नदी में जा गिरा I इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डूबते बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद, उम्र 15 वर्ष मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन युवक जीवित नहीं बच सका। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Jupi – Product Landing WordPress Theme JupiterX – Multi-Purpose Responsive Theme Jurak – One Page Portfolio WordPress Theme JUSPAY Payment Gateway WooCommerce Plugin Just Forms Advanced Justcoffee – Cafe and Coffee Elementor Template Kit JustFans – Premium Content Creators SaaS platform JustGive – Charity & Fundraising WordPress Theme Justic – Law Firm & Legal Services Elementor Template Kit Justicio – Law Firm & Attorney Elementor Template Kit