पंजाब में एक पिटबुल ने 13 साल के बच्चे पर किया हमला

0
thumbnail_jjjj-sixteen_nine
देहरादून: पंजाब मे एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक बच्चे का कान दबोच कर बुरी तरह से नोच डाला। उसका कान बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर अगर उसके पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल घायल का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया। वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था, जिसने हाथ में पिटबुल कुत्ते को पकड़ा हुआ था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा। सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का कान बुरी तरह से काटा गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा बच्चे को डॉग बाइट इंजेक्शन लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी प्राथमिक उपचार कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ForGravity | Entry Automation for Gravity Forms ForGravity | Entry Automation FTP Extension ForGravity | Live Population for Gravity Forms Formarta – Handmade Shop WordPress Theme FormCraft – Premium WordPress Form Builder Formidable Forms – API Webhooks Formidable Forms – Cascading Locations Formidable Forms | Constant Contact Formidable Forms – Datepicker Options Formidable Forms – Digital Signature