राज्यपाल कोश्यारी ने रैणी आपदा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

0
d 4 (8)

देहरादून:  मसूरी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शहर के होटल सवॉय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रैणी गांव की आपदा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एलबीएस अकादमी पहुंचे।

आईएएस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कोश्यारी ने कई विषयों पर उनसे बातचीत की। करीब एक घंटा अकादमी में गुजारने के बाद राज्यपाल ने मसूरी के ही सवॉय होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने रैणी गांव की आपदा को दुखद बताया। उन्होंने कहा देवभूमि में देवताओं का वास है।

जैसे देवाताओं से दैत्यों का संघर्ष होता रहता था उसी तरह देवभूमि का भी दैवीय आपदाओं से सामना होता रहता है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हम सभी बहादुरी के साथ इस तरह की आपदाओं का सामना करते हैं। उन्होंने कहा ऐसी दर्दनाक घटनाओं के बाद हर एक का दिल पसीजता है।

उन्होंने रैणी गांव की आपदा से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस त्वरित गति से आपदाग्रस्त इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू किये गये वह बेहद की तारीफ-ए-काबिल है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा सभी के सामूहिक प्रयास से इस तरह की आपदाओं से निपटा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Basho – Multipurpose Ghost Blog Theme Basil | Cooking Classes and Workshops WordPress Theme Basil | Cooking Classes and Workshops WP Theme Bathrooms And Kitchens – WordPress Theme Bauhaus – Architecture & Portfolio WordPress Theme Bauman – Creative Portfolio WordPress Theme Baumeister – WordPress Theme for Industry and Manufacturing Baxter – Creative Agency Elementor Template Kit Baza – Creative MultiPurpose WordPress Theme Bazaar – eCommerce WordPress Theme