औषधीय पादप महाकुम्भ संगोष्ठी का आयोजन

0
01 k

हरिद्वार:  गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) हरिद्वार के बी0फार्मा विभाग द्वारा आयोजित औषधीय पादप महाकुम्भ में औषधीय पादप महाकुम्भ संगोष्ठी आयोजन का वेबीनार के माध्यम से वे प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग के जाने-माने विशेषज्ञ व गुरुकुल कांगड़ी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप् में कहा कि बी0फार्मा द्वारा आयोजित यह आयोजन अपने आप में विशेष प्रकार का सुल आयोजन है। इसके माध्यम से देश ही नहीं अपितु विश्व पटल के कई जाने-माने विशेषज्ञ एक मंच पर अपने अनुभव साझा कर रहे है।

वनस्पति व योग भारत की ऐसी प्रमाणिक विधाएं है जिनका अनुसरण कर देश दुनिया के लोगों में स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में अपने को स्थापित किया है। आज समुचा विश्व भारत की इस प्राकृतिक धरोहर के प्रति तेजी से आकर्षित हो इस पर शोध कार्य करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

इस आयोजन के माध्यम से देश ही नहीं अपितु दुनिया के जाने-माने शोध कर्ताओं को वनस्पतियों के बारे में विशेषकर हिमालयीय क्षेत्र की वनस्पति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी जिनका उपयोग वह मानव हित में और अधिक कर सकेंगे। इस मौके पर यू0के0 में अन्तर्राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप 2017 के ब्राण्ड अम्बेस्डर रहे ईश्वर शर्मा, लेह लद्दाक से सोनम येगजिंग, जलसका सिगानोविक, कोसिया ने अपने अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम में डा0 सत्यानन्द, डा0 संगीता, योगाचार्य अनिल आर्य, मन्दीप अवाना सहित ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो0 सत्येन्द्र राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Shop Page Builder – Create any shop with advanced filters WooCommerce shortcodes for kingComposer WooCommerce Show Variations as Single Product On Shop & Category Plugin WooCommerce Side Cart – Slide-In Cart with Ajax & Mini Cart Features WooCommerce Simple Auctions WooCommerce Simple Storewide Sale WooCommerce Single Product Page Builder WooCommerce Slack WooCommerce Smart Coupons Woocommerce SMS/WhatsApp Notifications