नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के आरापी दो मोटर मैकेनिक गिरफ्तार

0
d 10

देहरादून। जनपद चमोली निवासी दो नाबालिग बहनों को भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी मैकेनिकों को  सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार जनपद चमोली निवासी दो सगी बहनें देहरादून के राजपुर क्षेत्र में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 साल है। जबकि, बड़ी की उम्र 16 साल है।
आरोप है कि कुछ दिन पहले अहतसाम निवासी आजाद नगर कॉलोनी (उम्र 21 वर्ष) ने छोटी बहन से बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने उसकी बड़ी बहन से अपने परिचित साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा मूल निवासी कांधला, सहारनपुर (उम्र 26 वर्ष) का परिचय कराया।
बताया जा रहा है कि बीती 12 मई को दोनों बहनें किसी काम से घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटी। इसपर नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस की टीम दोनों बहनों को भगाने वाले दो आरोपी साहिल और अहतसाम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बहनों ने युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिस पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मोटर मैकेनिक हैं। जिन्हे कोर्ट में पेश करं जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed