देर रात पुलिस मुठभेड में दो बदमाश घायल

0
d-1-8-999x562
रूड़की: देर रात भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में दो बदमाश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और अंकुर पुत्र मोहर निवासी ननौता सहारनपुर के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन्हीं बदमाशों ने गणेशपुर, मंगलौर और एक अन्य जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर चल रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही एसएससी अजय सिंह, एसपी देहात एसके सिंह और आसपास के थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बदमाश एक सप्ताह पहले घर में तमंचे के बल पर लूट के मामले में भी शामिल थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बदमाश गणेशपुर की लूटपाट की घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Chloé – Personal Lifestyle WordPress Blog Theme Chloro – Skincare & Dermatology Elementor Template Kit Choicy - Digital Marketing Agency WordPress Theme Cholot – Retirement Community WordPress Theme Chooper – Custom Motorcycle Garage Elementor Template Kit Choper – Butcher Meat Shop WordPress Theme ChopItUp Live Chat with Firebase Choros — Responsive Multipurpose WordPress Theme Chérie — Beauty Salon Spa WordPress Christian – Church WordPress Theme