“जीवा हेल्थ वीक” में फ्री कंसल्टेशन के साथ आयुर्वेदिक तरीके से करें स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार

0
13 a

देहरादून:  जहाँ आज के समय में लोगों के लिए स्वास्थ्य चिंता का एक प्रमुख विषय है वहीं दुनिया के प्रमुख आयुर्वेद उपचार संस्थानों में से एक, ‘जीवा आयर्वेद’, देश भर में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर फ्री कंसल्टेशन दे रहा है।

देश भर में 12 मार्च से 21 मार्च तक जीवा आयुर्वेद के 80 से ज्यादा क्लीनिक में फ्री कंसल्टेशन दिया जायेगा। इस दौरान 50,000 से ज्यादा रोगियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। तीन दशकों के अनुभव के साथ, जीवा आयुर्वेद के विशेषज्ञ अनुकूल आहार और जीवनशैली पर मार्गदर्शन के साथ-साथ रोग के मूल कारणों के आधार पर व्यक्तिगत उपचार प्रदान करते हैं।

जीवा हेल्थ वीक के दौरान आपको जीवा आयुर्वेद के अनुभवी डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य संबंधी फ्री कंसल्टेशन दिया जाएगा। यह फ्री कंसल्टेशन की सुविधा तीन महीने की अवधि तक मान्य होगी। इसके साथ ही, क्लीनिक पर कुछ जीवा के हेल्थ और स्वास्थवर्धक प्रॉडक्ट्स जैसे शहद, च्यवनप्राश, शैम्पू, आयुर्वेदिक चाय और अन्य चीजों पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

इसके अलावा, ऑफर के एक हिस्से के रूप में, आपके अगले विजिट में उपचार, दवाओं पर भी 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।“पिछला एक साल ब्वअपक19 के कारण हम सभी के लिए मुश्किलों से भरा था। ब्वअपक महामारी की चपेट में आए कई लोग ठीक हुए हैं, लेकिन संक्रमण से मुक्त होने के बाद भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं।

दरसल, संक्रमण से ठीक होने के बाद उन्हें सांस लेने में कठिनाई, शरीर के विभिन्न अंगों में कमजोरी, पाचन की समस्या, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी साथ ही ताकत और ऊर्जा में कमी जैसे दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बदलते मौसम के कारण कई लोग मौसमी एलर्जी, सर्दी, खांसी और सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं। आयुर्वेद आपकी इन समस्याओं का जड़ से इलाज करने में सक्षम।

जीवा आयुर्वेद 12 मार्च 2021 से 21 मार्च 2021 तक “जीवा हेल्थ वीक” प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है। हम आपको अपने नजदीकी जीवा क्लिनिक पर विजिट करने और हमारे विशेषज्ञ आयुर्वेदिक डॉक्टरों से निरूशुल्क स्वास्थ्य परामर्श लेने के लिए आमंत्रित करते हैं। सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें,” डॉक्टर प्रताप चैहान ने कहा.

आप सोच रहे हैं कि आयुर्वेद क्यों अपनाएं? तो हम आपको इसकी खास वजह बताते हैं। आयुर्वेद में बीमारी का जड़ से इलाज होता है जिससे व्यक्ति को लंबे समय तक राहत मिलती है।

500 से भी ज्यादा प्रमाणित आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम हर दिन 8,000 से अधिक रोगियों को परामर्श देती है और इससे अब तक 1.5 मिलियन रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज कर चुकी है। जीवा आयुर्वेद अपने मरीजों को एक प्रोटोकॉल और डेटा के आधार पर रोग निदान और उपचार प्रदान करता है।

10 दिवसीय “जीवा हेल्थ वीक” ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके रोगों के लिए प्रामाणिक आयुर्वेद उपचार प्रदान करेगा, क्योंकि जीवा हर किसी के लिए व्यक्तिगत उपचार के साथ सही मायने में आयुर्वेद की क्षमता को दर्शाती है जिसके द्वारा आप फिर से “स्वस्थ” बन सकते हैं सिर्फ “चिकित्सा” और अपने “जीवनशैली” के बदलाव द्वारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Careerfy – Job Board WordPress Theme Careerster CV Resume Elementor Template Kit CareerUp - Job Board WordPress Theme Carenow – Medical & Dentist Elementor Template Kit Careo – Elderly & Senior Care Elementor Template Kit Careox – Non Profit Charity WordPress Theme CarePress – Pet Care & Veterinary Elementor Template Kit CarForYou- Automotive Car Dealer WordPress Theme Cargel – Logistic Cargo Elementor Template Kit Cargo – Transport & Logistics