त्रिवेंद्र सरकार के निर्णयों को बदलने पर तीरथ सरकार कर रही विचार

0
cm

देहरादून :  उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के विवादित निर्णयों पर तीरथ सरकार फिर से विचार करने जा रही है। एक दिन पहले ही त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल के कार्यक्रमों को स्थगित करने के बाद अब गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर सरकार फिर से विचार कर रही है।बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान राज्य की तीसरी कमिश्नरी बनाने की घोषणा की थी। गैरसैण कमिश्नरी में दो गढ़वाल मंडल तो दो कुमाऊं मंडल के जिलों को जोड़ा गया था। लेकिन इस घोषणा के बाद कुमाऊं मंडल से जुड़े विधायक और लोगों में नाराजगी थी।

ऐसे में तीरथ सरकार ने इस निर्णय पर फिर से विचार करने का फैसला कर लिया है। उधर तीरथ सरकार देवस्थानम बोर्ड से जुड़े उस विवादित फैसले पर भी फिर विचार करेगी, जिसको लेकर पुजारी समाज विरोध कर रहा था।

दरअसल, यह निर्णय तमाम धाम और मंदिरों को एक बोर्ड के माध्यम से संचालित करने से जुड़ा था, जिससे राज्य के इन धाम और मंदिरों में आर्थिक नियंत्रण कर यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ClaPat – Creative Masonry Blog WordPress Theme Classiads - Classified Ads WordPress Theme Classiera – Classified Ads WordPress Theme Classified Ads Script – Infinity Market Classifieds – Classified Ads WordPress Theme Classima – Classified Ads WordPress Theme Classipress Theme Compatibility for AMP Classy – HTML5 Player WordPress Plugin ClassyShop WP – Elementor WooCommerce Responsive Theme Cleanary – Cleaning Service Company Elementor Template Kit