बंशीधर भगत के सीएम बदलने वाले बयान पर विपक्ष ने की तीखी टिप्पणी

0
bhagat

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के उस बयान को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। जिसमें भगत ने कहा है कि हम चाहे दस मुख्यमंत्री बनायें। शोसल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, भगत कहते हुए दिख रहे हैं कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं, एक बनाएं या दो बनाएं इससे जनता को मतलब नहीं होना चाहिए, जनता को स्वराज चाहिए। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत से लेकर अन्य तमाम कांग्रेस के नेताओं ने तीखी टिप्पणी की है।

भगत के इस बयान के बाद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने लिखा है, आप लोग तीन या 10 ही क्यों, आपके विधायकों की संख्या 56 है। एक.एक बार सभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए। इससे बहुत सारी आत्मा तृप्त हो जाएंगी।

हरदा की इस टिप्पणी पर भी लोगों ने कटाक्ष किया है। किसी ने पूर्व सीएम से ही अपने शासनकाल के पांच कार्य पूछ लिए तो किसी ने उनके बयान की सराहना की है।

वहीं हरदा नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी लगातार चुनौती दिए हुए हैं। कभी सलाह देने में जुटे हैं तो कभी उन पर तीखा कटाक्ष कर रहे हैं। इधरए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने भी मीडिया को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भगत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके नजरिये को लेकर इतना कहना चाहते हैं कि 2022 में जनता का मतलब जनता जरूर बता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Search & Go – Smart Directory Theme Search Manager | Plugin for WooCommerce and WordPress SearchWP bbPress Integration SearchWP BigCommerce Integration SearchWP Boolean Search Query SearchWP Co-Authors Plus Integration SearchWP Custom Results Order SearchWP Diagnostics SearchWP DirectoryPress Integration SearchWP Dutch Keyword Stemmer