राज्यपाल ने आयुर्वेद विवि के प्रेसिडेंट को पद से हटाया

0
agneepath-scheme-will-increase-the-military-power-of-the-country (1)
देहरादून: प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आयुर्वेद विवि के प्रेसिडेंट डॉ. सुनील कुमार जोशी को पद से हटा दिया है। राज्यपाल ने नियमित नियुक्ति तक गुरुकुल के प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को आयुर्वेद विवि के प्रेसिडेंट का अंतरिम चार्ज दिया है। राजभवन ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है। बता दें, हाईकोर्ट ने हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीती सात जुलाई को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए थे। याचिका में कहा गया था कि आयुर्वेद विवि में प्रेसिडेंट पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा गया कि वह प्रेसिडेंट पद की योग्यता नहीं रखते। उनकी नियुक्ति यूजीसी के निर्धारित नियमों के विपरीत हुई है। याचिका में यह भी कहा गया कि उन्होंने पद पर रहते हुए कई प्रोफेसर की नियम विरुद्ध तरीके से पदोन्नति करने के साथ ही कई वित्तीय अनियमितताएं भी कीं हैं। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कुलपति पद पर उनकी नियुक्ति को अवैध मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Formidable Forms – Polylang Multilingual Formidable Forms Pro – WordPress Form Builder Plugin Formidable Forms – Quiz Maker Formidable Forms – User Registration Formidable Forms – User Tracking Formidable Forms – WPML Multilingual Formidable Forms – Zapier Formina: Elementor Form Addon Forpets – Food Shop WooCommerce Theme Forstron – Legal Business WordPress Theme