देश में इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाएः मदन कौशिक

0
madan

देहरादून: कांग्रेस की ओर से भाजपा को दी गई लोकतंत्र की नसीहत को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पलटवार करते हुए उनकी नसीहत को हास्यास्पद बताया। कौशिक ने अपने बयान में कहा लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस को अपने नेताओं को इसप्रकार की नसीहत देनी चाहिए नकि भाजपा को। उन्होंने कांग्रेसियों को याद दिलाते हुए कहा कि अपने ही प्रधानमंत्री के बनाए कानून को सरेआम फाड़कर रद्दी की टोकरी में फेंकते समय कांग्रेस को लोकतंत्र की याद नहीं आई । देश में इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस अब लोकतंत्र कहां सिखा रही है।

कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी जगजाहिर है। कहा कि उत्तराखंड में पहले ही कांग्रेस के तीन गुट माने जाते थे जो अब बड़कर छह हो गए हैं। जिसमें पांच गुट प्रदेश अध्यक्षों के और एक चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का है।

उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रकरण पर लोकतंत्र का ज्ञान बांटने वाली कांग्रेस की स्थिति उस कहावत की तरह है कि घर में नहीं दाने और अम्मा चली भुनाने। कांग्रेस सत्ता में रही तो सरकार व संगठन में शीत युद्ध खुलकर दिखा और विपक्ष में रही तो संगठन पर कब्जे की लड़ाई सामने आती रही है।

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान भी गुट के आधार पर होती है और उनके पीछे क्षत्रपों का नाम लिया जाता है। कांग्रेस में महत्वाकांक्षाएं इस कदर हावी हैं कि राजनीतिक अस्तित्व और मुख्यमंत्री की लड़ाई साथ.साथ चल रही है। कांग्रेस को न लोकतंत्र की चिंता है और न पार्टी कार्यकर्ताओं व युवाओं पर पड़ रहे फर्क की। बेहतर तो यह है कि कांग्रेस पहले अपने घर में चल रहे बवाल को शांत करे और फिर लोकतंत्र की बात करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse UMarket – Digital Marketing Elementor Template Kit Umbala – Fashion & Clothing Store WooCommerce Theme Umberto – Mushroom Farm & Organic Products Store WordPress Theme Umberto – Mushroom Farm & Organic Products Store WordPress Theme Umeå – Furniture Store WordPress Theme Umeno – Multipurpose WooCommerce Theme Unbound – Charity & Nonprofit Elementor Template Kit Uncanny Automator Pro WordPress Plugin Unded – Creative Agency and Portfolio WordPress Theme Undertone – Business Services & Shop Elementor Template Kit