सुपरवाइजर ने महिला कर्मी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा  दर्ज

0
pic

हरिद्वार:  सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला कर्मी ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है की जब आरोपी से शादी की चर्चा की गई तो उसने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। महिला की तहरीर पर सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला जो सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है, उसने अपनी तहरीर में बताया कि इसी साल उसकी फैक्ट्री के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद बीते मार्च के महीने में हिमांशु ने जन्मदिन बताकर उसे अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हिमांशु ने महिला से शादी करने की बात कही।

वहीं, कुछ दिन पहले ही हिमांशु से महिला ने शादी को लेकर बात की। जिससे आरोपी हिमांशु आग बबूला हो गया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की और उसे धमकी दे कर वहां से भागा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुपरवाइजर हिमांशु सिंह निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Weldlfe – Wildlife WordPress Theme Wellcenter – Senior Care & Support WordPress Theme Wellco – Coaching & Speaker Elementor Template Kit Wellearn – Online Education Learning WordPress Theme Wellinor – Business Consulting WordPress Theme Wellness – Elementor Template Kit WellPress – Senior Care WordPress Theme WellPrinted - Print Service Elementor Template Kit Wellson – Senior Care and Medical WordPress Theme WellSpring | Aqua Filters & Drinking Water Delivery WordPress Theme